उज्जैन। संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज जयंती पर आज गुरू पूर्णिमा उत्सव माली समाज की धर्मशाला उर्दूपुरा में लॉक डाउन का पालन करते हुए मनाया गया। संतश्री लिखमीदास शैक्षणिक एवं पारमार्थिक समिति के तत्वावधान में आयोजित उत्सव का शुभारंभ समिति अध्यक्ष नेमीचंद मारोठिया, समाज अध्यक्ष नारायण गेहलोत, समिति उपाध्यक्ष लालाराम गेहलोत, सचिव हिम्मत बागड़ी ने संतश्री लिखमीदासजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित पंडित नागेश्वर बैरागी ने पुजन कराया । इस अवसर पर नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, प्रेमनारायण मारोठिया, किशोरकुमार भाटी, पूर्व पार्षद गब्बर भाटी, सत्यनारायण सांखला, भगवतीप्रसाद सांखला, समाज उपाध्यक्ष सत्यनारायण कछावा, मोहनलाल गेहलोत, राजेन्द्र सांखला, कृष्णकांत भाटी, अशोक देवड़ा, प्यारेलाल कछावा, परवीन गेहलोत, मंगल कछावा, अशोक सांखला, शैलेंद्र गेहलोत, जितेन्द्र मारोठिया, मनोहर गेहलोत, दीपक सांखला, राहुल गेहलोत, पुष्पेन्द्र शर्मा, शिव सेन आदि ने पुजन कर गुरू पूर्णिमा की शुभ कामना दी। समिति कोषाध्यक्ष सुरेश गेहलोत ने वर्ष भर की सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समिति उपाध्यक्ष लालाराम गेहलोत ने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि समिति अति प्राचीन ओखलेश्वर श्मसान घाट में वैकुंठ सीढी बनवाकर भेंट करेंगी। समिति सचिव हिम्मत बागड़ी ने बताया कि इस बार सदस्यों ने अपनी स्वैच्छा से समिति को समर्पण राशि नगद व ऑन लाईन भेंट की। इस बार लाग डाउन की वजह से पूजन सुबह १० से ३ बजे तक रखा गया था। आभार समिति के अशोक देवड़ा ने माना।
गुरू पूर्णिमा पर माली समाज द्वारा संत शिरोमणि लिखमीदासजी महाराज का पूजन किया