रतलाम। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती सावित्री तिवारी द्वारा श्रीमती वन्दना जोशी को जिलाध्यक्ष रतलाम के पद पर नियुक्त किया गया।
प्रदेश प्रभारी श्रीमती सावित्री तिवारी ने बताया कि हमें पूरा विश्वास है कि श्रीमती वंदना जोशी के नेतृत्व में गरीबों के, असहाय लोगों के, महिलाओं के और ब्राह्मणों के हित में कार्य किए जाएँगे एवं आशा है कि संगठन को मजबूत करने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहेगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारियों ने श्रीमती वन्दना जोशी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।