उज्जैन का हेल्थ बुलेटिन भगवान भरोसे; बुलेटिन में दर्शाए भ्रामक आँकड़े

      उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रतिदिन कोरोना हेल्थ बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसमे कुछ ही आंकड़े होते है जो सीएमएचओ द्वारा जारी किया जाता है। 
      गत दिवस 11 मई को जारी कोरोना हेल्थ बुलेटिन में रिजेक्ट सेम्पल की संख्या सुबह ज्यादा थी और रात के बुलेटिन में रिजेक्ट सेम्पल की संख्या कम बता दी। उज्जैन का हेल्थ बुलेटिन तो भगवान भरोसे ही जारी हो रहा है। पिछले दो दिनों से पोसिटिव सेम्पल की संख्या कम आ रही थी, और रात को जारी बुलेटिन में संख्या एकदम बढ़कर 23 नये पोसिटिव सेम्पल आये। 



      बता दे कि 11 मई को एक ही दिन में सुबह से रात तक 3 बार बुलेटिन जारी किया गया, जिसमें भी आंकड़ो की बड़ी गड़बड़ी नजर आई। कल एक बार सुबह 10:30 बजे बुलेटिन जारी किया गया। दूसरी बार शाम को 7:30 बजे बुलेटिन जारी किया गया, इन दोनों बुलेटिनो में केवल डिस्चार्ज हुए मरीजो की संख्या व एक्टिव मरीजों की संख्या ही बदली थी बाकी आंकड़े एक जैसे ही थे एवं रिजेक्ट सैम्पलों की संख्या भी दोनों में ही 436 थी। इसके पश्चात तीसरी बार रात को 11:45 बजे बुलेटिन जारी किया गया, जिसमे रिजेक्ट सैम्पलों की संख्या सुबह के बुलेटिन में दर्शायी संख्या (436) से कम होकर 418 हो गई। 
      इतनी बड़ी गड़बड़ी और इतने पॉजिटिव केसेस एक साथ निकले है शायद इसलिए ही कल रात्रि 11:45 का बुलेटिन जनसम्पर्क विभाग को आधी रात में 1 बजे के बाद प्राप्त हुआ, उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा 11 मई रात्रि 11:45 का बुलेटिन मीडिया में आज 12 मई सुबह 7 बजे के बाद मिला।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image