श्री महाकालेश्वर मंदिर के निशुल्क अन्नक्षेत्र में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्री दान की गई

श्री महाकालेश्वर मंदिर के निशुल्क अन्नक्षेत्र में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्री दान की गई



      उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के निशुल्क अन्नक्षेत्र में श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा खाद्य सामग्री दान की गई।


    आज शुक्रवार 15 मई को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में श्री महाकालेश्वर कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा महाँकाल अन्नक्षेत्र में 15 लीटर के 26 नग तेल के डिब्बे, 100 किलो अचार , 100 किलो चना , 51 किलो नमक दान में भेंट किया। कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने सभी सामग्री श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक चन्द्रशेखर जोशी को सौपी । 
      इस आशय की जानकारी सहायक प्रशासक चन्द्रशेखर जोशी ने दी और बताया कि इसके पूर्व भी श्री महाकालेश्वर कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा 15 किलो के 25 नग तेल से डिब्बे दान में प्राप्त हो चुके है।इसप्रकार कुल 51 नग तेल के डिब्बे दान में प्राप्त हुए है। 


      ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन लगभग ढाई हजार भोजन पैकेट तैयार कर गरीबों को वितरण के लिये रक्तनीड, वी केयर एवं अथर्व संस्थाओं आदि के माध्यम से वितरण कराये जा रहे हैं।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image