पीटीएस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये - कलेक्टर

  • डॉक्टर्स दिन में दो बार अनिवार्यत: विजिट करें

  • कलेक्टरऔर एसपी ने पीटीएस पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया



      उज्जैन। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मक्सी रोड स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल पहुंचकर कोविड केयर सेन्टर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने वहां मौजूद डॉक्टर्स और सफाईकर्मियों से कोरोना मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने पीटीएस में सफाई व्यवस्था के लिये नोडल अधिकारी को तलब किया। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि सफाई कर्मचारियों को सफाई के दौरान अनिवार्यत: फेसशिल्ड उपलब्ध कराई जाये। कलेक्टर ने नगर निगम के उपायुक्त की भी ड्यूटी पीटीएस में लगाये जाने को कहा।


      सफाई के उपरान्त कलेक्टर ने कोविड केयर सेन्टर में भर्ती मरीज से पूछा कि उन्हें यहां किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नहीं है तथा खाने-पीने में कोई तकलीफ तो नहीं है, जिस पर मरीज द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि केयर सेन्टर में भर्ती मरीजों को देखने के लिये प्रतिदिन दो बार डॉक्टर्स अनिवार्यत: विजिट करें, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। साथ ही पूरे केयर सेन्टर के कक्ष और परिसर की दिन में दो बार सफाई भी अनिवार्यत: करवाई जाये।


     इस दौरान नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, डॉ.एएस तोमर एवं अन्य चिकित्सक तथा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image