मलखम्ब एसोसिएशन द्वारा पीएम एवं सीएम केयर फण्ड में सहयोग राशि भेंट की गई


      उज्जैन। कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आम लोगों से मदद करने का आह्वान किया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश मल्लखंभ एसोसिएशन द्वारा पीएम केयर्स फंड एवं मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सहायता कोष में क्रमश: 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई। आज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं निगम अध्यक्ष सोनू गहलोत एवं सचिव तथा विक्रम अवॉर्डी किशोरी शरण श्रीवास्तव ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया जी को पीएम केयर्स का चेक एवं उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को मुख्यमंत्री सहायता कोष का चेक भेंट किया। सहायता राशि मलखम्भ एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने एकत्रित की है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल पांचाल भी मौजूद थे।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image