कोरोना योद्धा विधायक हुए कोरोना पॉजिटिव


      उज्जैन। बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरली मोरवाल सम्भावित कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। वे इलाज कराने के लिए इंदौर जा रहे है, इस बात की पुष्टि खुद विधायक ने की है। आज सुबह जो कोरोना की रिपोर्ट आई है, उसमें चार पॉजिटिव बड़नगर के हैं। इनमें से दो जो डाउटफुल पॉजिटिव है। उसमें विधायक मुरली मोरवाल और उनके परिवार के एक अन्य सदस्य भी शामिल है।


      विधायक लाक डाउन के बाद से ही लगातार सेवा कार्य में लगे हुए हैं। इसी वजह से वे भी इसकी चपेट में आ गए। विधायक ने कहा कि 5 लोग पहले भी संभावित पॉजिटिव आए थे, जिन्होंने  बड़नगर से इंदौर पहुंचकर इलाज करवाया और ठीक हो गए।


     मोरवाल के समर्थकों को जैसे ही इस संबंध में सूचना मिली वे मायूस हो गए है, लेकिन विधायक मुरली मोरवाल 'मुरली पहलवान' के नाम से भी विख्यात है और वे इस कोरोना वायरस को हरा देंगे।



  • आप सब भी घर में रहें, सतर्क रहें सुरक्षित रहें।

  • लॉक डाउन का पालन करें।


Comments
Popular posts
अवंतिकानाथ राजाधिराज भगवान महाकाल राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले; भगवान महाकाल ने भक्तों को चारों रूप में दिये दर्शन
Image
राजाधिराज भगवान श्री महाकाल महाराज निकले राजसी ठाठ बाट से; देखें शाही सवारी लाइव
Image
वार्षिक विवरणी ऑनलाइन दाखिल करने के लिए पंजीकरण अनिवार्य
Image
प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एण्डटीवी के ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ में की जोरदार एंट्री
Image
सोयाबीन प्लांट उज्जैन के कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला
Image