दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक राजेंद्र तिवारी का कोरोना इलाज के दौरान निधन


      भोपाल। दैनिक नईदुनिया के प्रबंध संपादक राजेंद्र तिवारी का बुधवार को कोरोना इलाज के दौरान निधन हाे गया। वे चिरायु मेडिकल कॉलेज में 5 दिनाें से भर्ती थे। वे 82 वर्ष के थे।


      उनका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर किया गया, जहां उनके पुत्र अपूर्व तिवारी ने मुखाग्नि दी।


      कोरोनो पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तिवारी को 23 मई को भर्ती कराया गया था। यहां फेफड़ों में संक्रमण के बाद उन्हें किडनी की समस्या भी हुई। वे दोनों ही बीमारी से उबर गए थे। लेकिन बुधवार तड़के हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई।


      उन्होंने 19 वर्ष तक भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर के रूप में सेवाएं दीं। इसके बाद एक अप्रैल 1991 से दैनिक नईदुनिया भाेपाल के प्रबंध संपादक के रूप में दायित्व निभा रहे थे।


Comments