उज्जैन। आशीष सिंह ने आज प्रातः 10:30 बजे उज्जैन कलेक्टर के पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। आशीष सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे इसके पूर्व नगर निगम उज्जैन में आयुक्त, देवास कलेक्टर तथा नगर निगम इंदौर आयुक्त पद पर कार्य कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर शशांक मिश्र स्थानांतरण मंत्रालय भोपाल में अपर सचिव के पद पर हुआ है।
आशीष सिंह ने उज्जैन कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया