उज्जैन में मिले 7 और कोरोना पॉजिटिव


      उज्जैन। शहर में सोमवार को 13 मरीज पॉजिटिव आने के बाद अगले ही दिन 7 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 126 हो गया है। वहीं, मौत का आंकड़ा 20 हो गया है।


      सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन मरीज ऐसे हैं, जिनकी पहले मौत हो चुकी है। उज्जैन में पॉजिटिव पाए 3 मरीज बेगमबाग क्षेत्र के हैं, जिसमें एक महिला 30 साल, 45 साल के व्यक्ति, 32 साल की महिला है। इनके अलावा वल्लभ भाई पटेल मार्ग निवासी 61 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। 40 साल की महिला निवासी बेगमबाग व 28 साल की महिला भी पॉजिटिव है। जिनमें 3 सदस्य आरआर टीम में शामिल डॉक्टर के परिवार के हैं।


Comments