- आज सुबह 5 नए संदिग्धों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई
- कोरोना संक्रमण वाले पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 45 हुई
उज्जैन। आज सुबह 5 और लोगों में कोरोना पुष्टि हुई है पांचों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 45 तक पहुंच गया है।
नोडल अधिकारी डॉक्टर एचपी सोनानिया ने बताया कि, कल शाम तक कुल 9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वही आज सुबह 5 और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस प्रकार बीते 24 घंटे में उज्जैन में कोरोना संक्रमण के 14 नए मरीज सामने आए हैं, इन्हें मिलाकर अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 45 तक पहुंच गई है आज सुबह जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें तीन महिलाएं तथा दो पुरुष शामिल है, इनमें निजातपुरा का एक व्यक्ति है जबकि दो पॉजिटिव केस नागौरी मोहल्ला के हैं वहीं एक कमरी मार्ग तथा एक अमरपुरा में मरीज मिला है।
- नसरा, उम्र 11 वर्ष
- सुल्ताना, उम्र 49 वर्ष
- ताहिर अली, उम्र 35 वर्ष
- तबसुम उम्र, 35 वर्ष।
- रोहित यादव, निवासी निजातपुरा उज्जैन।
संबंधित क्षेत्रों में मेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के परिजनों और संपर्क में आए लोगों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इधर 5 नए के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन डी सुबह से अलर्ट हो गया है प्रभावित क्षेत्रों में सुबह से चेकिंग चल रही है और क्षेत्रों को सील करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं प्रभावित क्षेत्रों में आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा रहा है।