कोरोना फाइटर्स देवेन्द्र सिंह डोडिया का सराहनीय कार्य

      उज्जैन। ग्राम जैथल निवासी देवेन्द्र सिंह डोडिया व उनके भाई विक्की बना ने कोरोना वायरस को शहर से समाप्त करने के लिए स्वयं के ट्रैक्टर एवं उससे लगी हुई छिड़काव की मशीन के साथ उज्जैन नगर निगम उपआयुक्त संजेश गुप्ता, पटेल एवं उनकी टीम के सहयोग से पानी व केमिकल की व्यवस्था कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दवाई छिड़काव का कार्य कर रहे है। 


      नगर निगम के वार्ड क्र. 2 में पिपलीनाका निवासी शेलेन्द्र गेहलोत, विकास पुरोहित, हेमन्त गेहलोत, बाबू गेहलोत, हीरालाल गेहलोत, लखन माली ने स्वयं सुरक्षा व सतर्कता के साथ पूरे वार्ड में दवाई छिड़काव कार्य किया।


       ऐसे सराहनीय कार्यों एवं देश मे विकट परिस्थितियों में अपने विशेष सहयोग के लिए महाकाल की आवाज टीम की ओर से देवेन्द्र सिंह डोडिया व विक्की बना जैसे समस्त कोरोना फाइटर्स व सहयोगियों और प्रशासन का धन्यवाद।



      ऐसा भी होता है...
      इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का नाम है श्री देवेंद्र सिंह डोडिया जो आगर रोड पर ग्राम जैथल के रहने वाले हैं।  कल शाम को इन्होंने एवं इनके भाई श्री विक्की बना ने मुझसे संपर्क किया एवं उज्जैन में कोरोनावायरस को समाप्त करने में मदद करने की इच्छा व्यक्त की। आज सुबह यह अपना स्वयं का ट्रैक्टर एवं उससे लगी हुई छिड़काव की मशीन को लेकर उज्जैन आ गए। मैंने निगम उपआयुक्त श्री संजेश गुप्ता और श्री पटेल से बात की और उन्होंने पानी-केमिकल की व्यवस्था कर अपनी योजना में सम्मिलित करवा दिया। ऐसे युवा साथी को मैं पूरे नगर निगम एवं नगरवासियों की और से धन्यवाद देता हूँ। - सोनू गेहलोत, सभापति उज्जैन नगर निगम


Comments