प्रिय साथियो,
🌻राम-राम 🌻
🌻 नमस्ते।🌻
आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 02 मार्च सोमवार वार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
🌻💐🌹🌲^🌸💐🎂💐💮🏵⚘🍁🌼🌻
आज की बात आपके साथ अंक मे है
A कुछ रोचक समाचार
B आज के दिन जन्मे तीरंदाज श्री जयन्त तालुकदार का जीवन परिचय लेख. ।
C आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।
🌻💐🌹💐🌲🌱🌸💐💮🌺🌼💐🌷⚘🌻
💐(A) कुछ रोचक समाचार (संक्षेप मे
💐(A/1)PF Deposit पर इस साल भी आकर्षक रेट से ब्याज मिलने के आसार, छह करोड़ लोगों को फायदा💐
💐(A/2)चंद्रमा पर पावर हाउस बना तो10 पैसेप्रति यूनिट मिलेगी बिजली,जानें कैसे किया जा रहा है प्रयास💐
💐(A/3)डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में हुआ था जिक्र, गौरी बोलीं- शाहरुख को DDLJ 2 बनानी चाहिए।💐
💐(A/4)कन्हैया कुमार पर राजद्रोह केस: शशि थरूर का तंज-जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते
. 🌻💐🌹💐🌲🌱🌸💐💮🌺🌼💐
💐(A)कुछ रोचकसमाचार(विस्तृत में)💐
💐(A/1)PF Deposit पर इस साल भी आकर्षक रेट से ब्याज मिलने के आसार, छह करोड़ लोगों को फायदा💐
लेबर मिनिस्ट्री चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रोविडेंट फंड (PF)कीजमाराशि पर8.65 %की वर्तमान दर से ब्याज
देनेको इच्छुक है।इससे छह करोड़. सब्सक्राइबर्स
को फायदा होगा। EPFO से जुड़े निर्णय लेने वाले शीर्ष संगठन सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज पांच मार्च, 2020 की अपनी बैठक में Provident Fund की जमा राशि पर ब्याज दर को लेकर चर्चा कर सकता है। एक सूत्र ने बताया कि मंत्रालय वित्त वर्ष 2018-19 की तरह चालू वित्त वर्ष में भी भविष्य निधि (PF) राशि पर 8.65% ब्याज देना चाहती है। एक सूत्र ने बताया, ''सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की पांच मार्च की बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर से जुड़े प्रस्ताव पर विचार हो सकता है और मंजूरी दी जा सकती है।''
💐ब्याज दर में कमी की अटकलें💐
हालांकि, इस तरह की अटकलें हैं कि EPF पर ब्याज दर को घटाकर 8.50 फीसद किया जा सकता है। इससे नौकरीपेशा लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी थी क्योंकि यह पिछले साल के मुकाबले 0.15 फीसद कम है।
💐बैठक का एजेंडा अभी नहीं है तय💐
सूत्र के मुताबिक सीबीटी बैठक के एजेंडा को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस साल ईपीएफओ की कमाई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, जिसके आधार पर ब्याज दर तय किए जाएंगे।
वित्त मंत्रालय, लेबर मिनिस्ट्री पर सरकार की अन्य छोटी सेविंग स्कीम PPF और Post Office Saving Schemes की तर्ज पर प्रोविडेंट फंड पर ब्याज देने का परोक्ष दबाव बनाता रहा है। लेबर मिनिस्ट्री को वित्त वर्ष में ईपीएफ पर ब्याज देने के लिए वित्त मंत्रालय की सहमति की आवश्यकता होती है।
💐2015-16 में EPFO ने दिया था ऊंचा ब्याज💐
EPFO ने 2016-17 में 8.65% और 2017-18 में 8.55% के रेट से ब्याज दिया था। विभाग ने 2015-16 में 8.8% की दर से ब्याज दिया था।
🌻💐🌹💐🌲🌱💐🌸💮💐🌺🌼💐🌷⚘
💐(A/2)चंद्रमा पर पावर हाउस बना तो10 पैसेप्रति यूनिट मिलेगी बिजली,जानें कैसे किया जा रहा है प्रयास💐
इंदौर, राज्य ब्यूरो। इसरो के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक और चंद्रयान-2 अभियान से जुड़े रहे डॉ. राजमल जैन ने कहा कि आज पूरी दुनिया सौर ऊर्जा के उपयोग की दिशा में काम कर रही है पर इसरो का अगला प्रयास चंद्रमा को इलेक्ट्रिक हाउस (पावर हाउस) बनाने का है। चंद्रमा का 54 % भाग रोशनी से भरा है। यदि हम वहां से बिजली लाने में सफल हुए तो वह 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से हमें मिलेगी। पर वहां से बिजली धरती पर लाना किसी एक देश के बस की बात नहीं है। इसके लिए सभी देशों को कहा जा रहा है, ताकि मिलकर यह काम किया जा सके। डॉ. जैन शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में थे।
💐चंद्रमा के काफी करीब पहुंच गया था चंद्रयान💐
विज्ञान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसरो चंद्रमा की तत्व संरचना का पता करने का प्रयास कर रहा है। यदि तत्व संरचना के बारे में वस्तुस्थिति पता लग जाती है तो इस रहस्य से पर्दा हट जाएगा कि चंद्रमा धरती का हिस्सा था या ये दोनों साथ-साथ बने थे। चंद्रयान की असफलता को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इसे असफल प्रयोग नहीं मानता क्योंकि यान चंद्रमा के बहुत नजदीक पहुंच गया था। चंद्रयान को जब चंद्रमा पर उतरना था तब उसमें ब्रेक लगाने की कोशिश (वैज्ञानिक भाषा में रिटार्डिग फोर्स) की गणना थोड़ी बिगड़ गई थी। इससे वह रूका नहीं बल्कि उसकी दिशा बदल गई। हमने चंद्रमा के साउथ पोल पर जाने की चुनौती ली थी। इस चुनौती को लेने के पीछे हमें दो फायदे नजर आ रहे थे। पहला फायदा चंद्रमा पर पानी की उपलब्धता और दूसरा चंद्रमा की तत्व संरचना का पता लगाना था।
💐100 से ज्यादा ग्रहों पर हो सकती है जिंदगी💐
डॉ. जैन ने कहा कि वैज्ञानिकों का प्रयास चंद्रमा के अलावा अन्य ग्रहों के उपग्रहों पर भी जीवन की तलाश में है।हम शनिग्रह के चंद्रमा परभी जीवन कीसंभावनाएं
तलाश रहे हैं और वहां इसके सकारात्मक संकेत मिले हैं। अभी तक 100 से ज्यादा ऐसे ग्रहों का पता चल चुका है, जिन पर जीवन की संभावना हो सकती है।
💐करोड़ों लोगों की जान होगी खतरे में💐
डॉ. जैन के मुताबिक, अमूमन हर 400 साल में एक दौर ऐसा आता है जिसमें सूर्य के काले धब्बे(सन स्पॉट) कम होने लगते हैं। इससे तापमान में गिरावट आती है। वर्ष 1650 से 1715 तक का दौर ऐसा ही था। तब करोड़ों लोगों की जान गिरते तापमान की वजह से गई थी।इसका सबसे ज्यादा प्रभाव यूरोप में दिखा था। सन स्पॉट कम होने के कारणों पर शोध जारी है। वर्तमान में फिर ग्राफ नीचे की ओर जा रहा है।
ग्राफ को देखते हुएआशंका जताई जा रही है कि2025 के बाद फिर ऐसी स्थिति बन सकती है। पर यह बात 2022-23 में पता चलेगी कि सन स्पॉट कम हो रहे हैं या नहीं। यदि ग्राफ नीचे जाता है तो जहां तापमान 15 डिग्री होता है वहां 5 डिग्री तक हो जाएगा। यह स्थिति दशकों तक रहती है। ऐसे में जन्मदर कम और मृत्युदर अधिक हो जाती है।
🌻💐🌹💐🌲🌱💐🌸💮💐🌺🌼🌷⚘🌻
(A/3)डोनाल्ड ट्रंप के भाषण में हुआ था जिक्र, गौरी बोलीं- शाहरुख को DDLJ 2 बनानी चाहिए।💐
शाहरुख खान की पत्नी गौरी ने कहा कि अब शाहरुख खान को फिल्मों में काम बंद करके प्रोजेक्ट्स डिजाइन करने शुरू कर देने चाहिए. हो सकता है एक दिन ऐसा आए लेकिन अभी तो ऐसा नहीं है.।
💐 शाहरुख खान, काजोल और गौरी💐
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत आए. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने उनका तहे दिल से स्वागत किया।. डोनाल्ड ट्रंप ने मोटेरा स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया . यहां उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों की भी खुलकर तारीफ की।. उन्होंने शाहरुख खान-काजोल की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी जिक्र किया.।
अब शाहरुख की पत्नी गौरी खान से जब इस बारे में बात की गई तो गौरी खान ने कहा- शाहरुख को इस फिल्म का सेकंड पार्ट बनाना चाहिए. मैं आदित्य चोपड़ा से इसके दूसरे पार्ट के लिए कहूंगी. ताकि हर प्रेसिडेंट और प्रधानमंत्री जो भी भारत आएं इसके बारे में बात करें।
बता दें कि गौरी खान फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। शाहरुख के बारे में बात करते हुए गौरी ने कहा- शाहरुख बहुत अच्छे डिजाइनर हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि अगर वो एक्टर नहीं होते, तो वो एक आर्किटेक्ट होते- 100 फीसदी!। वो डिजाइन्स से प्यार करते हैं। और डिजाइन्स को फॉलो भी करते हैं।.
मैंने हाल ही में एक टेबल डिजाइन किया और उन्होंने मुझे फुल मार्क्स दिए. मुझे ए-प्लस मिला, मेरे लिए ये एक बड़ी जीत थी. मैं सुपर-एक्साइटेड थी क्योंकि वो जानते हैं कि अच्छा डिजाइन क्या है.।
आगे हंसते हुए गौरी ने कहा- अब उन्हें फिल्मों में काम बंद करके प्रोजेक्ट्स डिजाइन करने शुरू कर देने चाहिए. हो सकता है एक दिन ऐसा आए लेकिन अभी तो ऐसा नहीं है.।
💐पिछली बार इस फिल्म में आए थे नजर💐
बता दें कि शाहरुख ने लंबे समय से कोई फिल्म साइन नहीं की है. वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे.।
🌻💐🌹🌲🌱🌸💐🎂💐💮🌺🌼🌷⚘🌻
💐(A/4)कन्हैया कुमार पर राजद्रोह केस: शशि थरूर का तंज-जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते 💐
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह मामले में चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने पर अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं।
💐 शशि थरूर का केजरीवाल पर तंज💐
💐हाइलाइट्स:💐
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट के जरिए तंज कसा है
दरअसल दिल्ली सरकार ने कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह केस आगे चलाने की मंजूरी दे दी है।
इस पर बोले थरूर - 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं पर जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं
फायदा हो जिधर, वो उधर की ओर चलेगा, अब पांच साल आप (आम आदमी पार्टी) का यही दौर चलेगा: थरूर
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ राजद्रोह के मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए दिल्ली सरकार ने अनुमति दे दी है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताऔर पूर्व केंद्रीय मंत्री शशिथरूर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं।थरूर ने बॉलिवुड फिल्म 'बाजीगर' के एक डायलॉग का जिक्र करते हुए चुटीले अंदाज में केजरीवाल पर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा, 'हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं लेकिन
जीतकर हारने वाले को केजरीवाल कहते हैं।' थरूर यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से केजरीवाल की मुलाकात को लेकर भी उन्हें निशाने पर लिया। इस पर उन्होंने लिखा, 'फायदा हो जिधर, वो उधर की ओर चलेगा। अब पांच साल आप (आम आदमी पार्टी) का यही दौर चलेगा। शाह केजरीवाल (ओह सॉरी) वाह केजरीवाल!।'
💐अमित शाहकेसाथ मीटिंग पर विपक्षकानिशाना💐
सीएम केजरीवाल ने मंगलवार को अमित शाह के साथ दिल्ली दंगों के मद्देनजर मीटिंग की थी। इस मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था कि पुलिस अपना काम कर रही है और गृहमंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर वह पर्याप्त पुलिस बल मुहैया कराएंगे। वहीं, कन्हैया के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने पर दिल्ली सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है।
🌻💐🌹🌲🌱💐🎂💐💐💐🌸💐💮💐
💐(B)आज केदिन जन्मेतीरंदाजश्री जयन्त तालुकदार का जीवन परिचय लेख.💐 ।
💐 जयन्त तालुकदार💐
पूरा नाम:- जयन्त तालुकदार
जन्म ;- 2 मार्च, 1986
जन्म भूमि :- गुवाहाटी, असम
कर्म भूमि:- भारत
खेल-क्षेत्र ;- तीरंदाज़ी
पुरस्कार- -उपाधि ‘अर्जुन पुरस्कार’ (2007), ‘
फीटा माटेकसन
आर्चरी वर्ल्ड कप’ (2005),
‘एशियाई खेल’ (2006),
‘सैफ खेल’ (2006)
प्रसिद्धि तीरंदाज़
नागरिकता;- भारतीय
अन्य जानकारी -जयन्त तालुकदार का नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ों में लिया जाता है। उन्होंने अति युवा खिलाड़ी के रूप में अपने खेल की शुरुआत करके भारत के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ों में अपना स्थान बनाया है।
जयन्त तालुकदार (अंग्रेज़ी: Jayanta Talukdar, जन्म- 2 मार्च, 1986, गुवाहाटी, असम) भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व के नम्बर एक तीरंदाज़ वर्ष 2006 होने का कीर्तिमान कायम किया है। तीरंदाज़ी में उकृष्ट प्रदर्शन के लिए जयन्त को वर्ष 2007 ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ..
💐परिचय ;-💐
जयन्त तालुकदार का जन्म 2 मार्च, 1986 को गुवाहाटी, असम में हुआ था। इनका नाम भारत के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ों में लिया जाता है। उन्होंने अति युवा खिलाड़ी के रूप में अपने खेल की शुरुआत करके भारत के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ों में अपना स्थान बनाया है। जयन्त के पिता खदान के मालिक हैं। जयन्त परिवार के सबसे छोटे बेटे हैं। जयन्त खिलाड़ी के रूप में तब पहचान में आए जब गुवाहाटी में तीरंदाज़ी के कोचों के द्वारा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का कैम्प लगाये गये थे। उन्होंने टाटा तीरंदाज़ीअकादमी,जमशेदपुर में तीरंदाज़ी
की ट्रेनिंग प्राप्त की। वहीं पर उन्होंने अपने कोचों को अपनेशारीरिक सौष्ठव व सहीनिशानेबाज़ी की कुशलता से प्रभावित कर दिया।जूनियर वर्ल्डचैंपियनशिप2004
में जयन्त एक अत्यन्त प्रतिभावान खिलाड़ी के रूप में उभरे जब उन्होंने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रिटेन में भारतीय टीम में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम ने विश्व स्तर पर रजत पदक प्राप्त किया।इसप्रकार
तीरंदाज़ी में भारतीय खिलाड़ियों ने पहली बार विश्व स्तर पर कई पदक प्राप्त किये जिनका मुख्य श्रेय जयन्त तालुकदार को दिया गया है।
पुरस्कार जयन्त विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले भारत के प्रथम तीरंदाज़ हैं। उन्हें वर्ष 2006 के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया है। फीटा माटेकसन आर्चरी वर्ल्ड कप 2005 में जयन्त पुन: भारत के शीर्ष तीरंदाज़ों में रहे जब उन्होंने कोच्चि में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप मुकाबले में बड़े नामी खिलाड़ियों को हरा दिया। इसी वर्ष 2005 में जयन्त ने एक इतिहास रच डाला जब उन्होंने क्रोएशिया के पोरेक में ‘फीटा माटेकसन आर्चरी वर्ल्ड कप’ टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। वह विश्व स्तर पर व्यक्तिगत खिलाड़ी के रूप में रैंकिंग में विश्व के नम्बर दो खिलाड़ी बन गए। आज भी जयन्त तालुकदार की रैंकिंग विश्व में दूसरे नम्बर पर हैं। वह इटली के इलरियो डी बुओ के बाद दूसरे नम्बर पर हैं। एशियाई खेल वर्ष 2006 में जयन्त तालुकदार ने कोलंबो में हुए दक्षिण एशियाई (सैफ) खेलों में अपने प्रतिद्वन्दी तरुनदीप राय को हरा कर पुरुषों का तीरंदाजी का स्वर्ण पदक जीत लिया। उपलब्धियां जयन्त तालुकदार की गिनती विश्व के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज़ों में की जाती है। वह विश्व स्तर पर तीरंदाज़ी में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय तीरंदाज़ है। जयन्त ने ‘फीटा माटेकसन आर्चरी वर्ल्ड कप’ में 2005 में स्वर्ण पदक जीत कर यह कीर्तिमान स्थापित किया। वह 2005 में एर्नाकुलम ‘रिकर्व’ में व्यक्तिगत विजेता बने तथा 2006 में कोलकाता में विजेता रहे। 2006 के दोहा एशियाई खेलों में उन्हें टीम का कांस्य पदक मिला। एशियाई चैंपियनशिप में उन्हें 2003 में यांगोन में टीम का रजत तथा 2005 में भी एशियाई चैंपियनशिप, नई दिल्ली में टीम का रजत पदक प्राप्त हुआ। जयन्त तालुकदार उस भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने 2004 में विश्व चैंपियनशिप ब्रिटेन में रजत पदक जीता था। व्यक्तिगत ‘रिकर्व-इवेंट’ में जयन्त विश्व में दूसरे नम्बर के खिलाड़ी हैं। 2006 में जयन्त ने कोलम्बो में हुए सैफ खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जयन्त तालुकदार ने 29 अगस्त 2007 को वर्ष 2006 के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
🌻💐🌹💐🌲🌸💐💮💐🌺💐🌼🌷⚘🌻
💐(C)आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 🌻
1995 - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 % की वृद्धि।
1999 - व्यापक परमाणु परीक्षण संधि(सी.टी.बी.टी.)
पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन। 2000 चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
2002 - कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2006 - नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न। भारत नेपरमाणु
शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
2008- आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।
🌻💐🌹🌲💐🌱💐🌸💐💮🌺🌼🌷⚘🌻
🌻(D)आज के दिन जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व 🌻
1986 - जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
1932 - बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ 1926 - पी. के. वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल 'भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी' से था।
💐💐💐💐🌻💐🌹💐🌲🌱🌸💮🌺🌼.
🌻(E)आज के दिन निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व🌻
1949 सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्री।
1869 हरकोर्ट बटलर,उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।
🌻💐🌹🌲🌱🌸💮🌺🌼🌷⚘🌻
🌻(F)आजकेदिन कमहत्त्वपूर्ण अवसर वं उत्सव🌻
.
1.सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्रीकी पुण्यतिथि दिवस।
2.हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल की पुण्यतिथि दिवस
3.भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी जयन्त तालुकदार, का जन्मदिवस
4. पी. के. वासुदेवन नायर - भारतीय राजनीतिज्ञ की जयंती
🌻💐🌹🌲🌱🌸💐💮💐🌺💐🌼🌷⚘🌻
आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
आज जन्म लिये सभी व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐