कुख्यात गुंडे के मकान पर चले निगम के हथोड़े

     
      उज्जैन। शहर में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कुख्यात गुंडे मुकेश भदाले के पांच मंजिला अवैध बने मकान की तुड़ाई देर शाम से शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार के मुखिया कमलनाथ के सख्त निर्देशो के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन ने गुंडे बदमाश, भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू की है।
      इसी क्रम में शहर के कुख्यात गुंडे मुकेश भदाले के प्रकाश नगर स्थित अवैध बने पांच मंजिला मकान की प्रशासन ने तोड़ने की कार्यवाही शाम करीब 7 बजे से शुरू की, निगम कर्मियों ने भदाले के परिजनों को पुलिस के सहयोग से मकान से निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर पांचवी मंजिल से तुड़ाई शुरू की। समाचार लिखे जाने तक कार्यवाही लगातार जारी थी। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ नगर निगम व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
      उल्लेखनीय है कि मुकेश भदाले के खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज है और पूर्व में भी उसके अवैध बने हुए मकान को तोड़ने की कार्यवाही हुई थी।


Comments