उज्जैन। उत्तम स्वास्थ्य पर्यावरण जल संरक्षण और स्वास्थ्य जागरुकता को लेकर दिसंबर जनवरी के प्रति रविवार को पिछले 3 वर्षों से आया चीज सैर सपाटा के सीजन-4 की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी।
निगम सभापति सोनू गेहलोत ने बताया कि रविवार सुबह 6 से 9 बजे तक अंकपात गेट से खाकचौक तक और खाकचौक से विष्णु सागर तक सैर सपाटा का आयोजन 15 दिसम्बर से जनवरी तक प्रति रविवार होगा।
इसके अंतर्गत मंच पर परंपरागत खेल योग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे अलग-अलग संस्थानों द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। अंकपात मार्ग की दीवारों पर महापुरुषों के चित्र एवं परंपरागत खेलों के चित्र स्वच्छता मिशन के तहत स्वच्छता को लेकर जागरूकता के लिए भी प्रचार प्रसार किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। गेहलोत ने यह भी बताया कि सभी लोग सुबह जल्दी उठकर योग व्यायाम के प्रति जागरूक हो, यही है सैर सपाटा का उद्देश्य।
अब हो जाओ तैयार, सैर सपाटा सीजन -4 शुरू