आज की बात आपके साथ - विजय निगम


  प्रिय साथियो।                
💐राम-राम ,💐
💐 नमस्ते।💐


आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का 
दिनांक   27 दिसंबर 2019  शुक्रवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
💐🎂💐#🎂💐🎂@#💐🎂💐🎂💐🎂💐


आज की बात आपके साथ  अंक मे है 


A कुछ रोचक समाचार 
B आज के दिन जन्मे सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता     
    सलमान ख़ान का जीवन परिचय  लेख. ।
C आज के दिन की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।


💐#🎂💐🎂💐🎂@💐🎂💐🎂💐🎂💐₹         
                A कुछ रोचक समाचार 
💐 (A/1)अटल भूजल योजना,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं द्वारा  लॉन्च  की गई।  जानिए इसके बारे में सबकुछ।
💐(A/2)रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! इस रूट पर शुरू की सिंगापुर जैसी कांच की छत वाली ट्रेन, देखें तस्वीरें।💐
💐(A/3)बर्थडे पर शहीद हुआ आर्मी का जवान, नवव‍िवाह‍िता ने च‍िता पर दी व‍िदाई।💐
💐(A/4) मध्य प्रदेश में बिजली के दाम 17 पैसे प्रति यूनिट कम करने की तैयारी।💐
💐💐#🎂💐🎂💐🎂#@@@#💐🎂💐🎂


             💐  A कुछ रोचक समाचार। 💐


💐 (A/1)अटल भूजल योजना,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीं द्वारा  लॉन्च  की गई  जानिए इसके बारे में सबकुछ।💐
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर 2019 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर 'अटल भूजल योजना' की शुरुआत की।. इस योजना के जरिए भूजल का प्रबंधन किया जाएगा तथा प्रत्येक घर तक पीने के स्वच्छ पानी को पहुंचाने की योजना पर काम होगा।
केंद्रीयमंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार,भूजलसमस्या से निपटने हेतु अटल भूजल योजना लाई गई है.केंद्र सरकार ने इस योजना हेतु 6000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इसमें से 3000 करोड़ रुपये विश्व बैंक और 3000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार देगी. इस योजना पर पांच साल में 6000 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
सरकार ने इन क्षेत्रों में भूजल दोहन के स्तर के अनुसार इस योजना के लिए सात राज्यों का चयन किया है. सरकार ने इन क्षेत्रों को उनकी संस्थागत तत्परता, गिरावट, स्थापित कानूनी और विनियामक साधनों, और भूजल प्रबंधन से संबंधित पहलों को लागू करने में अनुभव के कारण भी चुना है.
             💐अटल भूजल योजना क्या है?💐
यहयोजना उन क्षेत्रों में भूजलस्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।जहां यह काफी नीचे चला गया है योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल का स्तर बढ़ाना है।.साथ ही,यह योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों को लाभ प्रदान करने के लिए लाई गई है।
केंद्र सरकार इस योजना के तहत किसानों के लिए पर्याप्त जल भंडारण सुनिश्चित करना चाहती है. इस योजना के तहत सात राज्यों के 8350 गांव लाभान्वित होंगे. भूजल के संरक्षण हेतु शैक्षणिक और संवाद कार्यक्रमों को संचालित किया जायेगा।
इस योजना से महाराष्ट्र,कर्नाटक,मध्य प्रदेश,उत्तरप्रदेश,
हरियाणा, राजस्थान और गुजरात इन सात राज्यों के भूजल का उठाने में बहुत सहायता मिलेगी. इन सात राज्यों के 78 जिलों में 8,350 ग्राम पंचायतों में भूजल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है।
इस योजना में आम लोगों को भी शामिल कियाजाएगा.
जल सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर काम किया जाएगा। इस योजना के तहत राज्‍यों में स्‍थायी भूजल प्रबंधन के लिए संस्‍थागत प्रबंधनों को मजबूत बनाया जाएगा।अटल भूजल योजना के तहत साल 2024 तक हर घर में पीने का पानी पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।
              💐 अटल भूजल योजना क्यों? 💐
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल भूजल योजना' में एक प्रावधान किया गया है,जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों को अधिक आवंटन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में, 18 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3 करोड़ के पास पाइप जलापूर्ति कीसुविधा पहुंच पाई है। अब सरकार ने पाइपों के जरिए अगले 5 वर्षों में 15 करोड़ घरों में पीने के स्वच्छ पानी कीसुविधा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।.
                           💐 पृष्ठभूमि💐
मोदी सरकार ने मार्च 2018 में 'अटलभूजल योजना' का प्रस्ताव रखा था।इस योजना को विश्व बैंक की सहायता से 2018-19 से 2022-23 की पांच वर्ष की अवधि में कार्यान्वित किया जाना है।इस योजना का लक्ष्य भूजल का गंभीर संकट झेल रहे सात राज्यों में सबकीभागीदारी से भूजल का उचित और टिकाऊ प्रबंधन करना था।.
 💐#💐#🎂💐#🎂@#@#💐🎂#💐🎂💐


💐(A/2)रेलवे ने यात्रियों को दी सौगात! इस रूट पर शुरू की सिंगापुर जैसी कांच की छत वाली ट्रेन, देखें तस्वीरें।💐
शामिल कालका-शिमला मार्ग पर शीशे की छत वाली सात बोगियों की विस्टाडोम ट्रेन शुरू की है. जानिए इस ट्रेन की खासियत.. बुधवार को रेलवे ने विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला मार्ग पर शीशे की छत वाली सात बोगियों की विस्टाडोम ट्रेन शुरू की है. कालका स्टेशन पर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गुब्बारों से सजी लाल रंग की ट्रेन हरियाणा के कालका स्टेशन से सुबह करीब सात बजे रवाना हुई. अधिकारी ने बताया कि 'हिम दर्शन' ट्रेन में 100 से अधिक यात्रियों के बैठने की क्षमता है और सर्दियों की छुट्टियों और नववर्ष के जश्न के कारण अगले कुछ दिनों के लिए सभी सीटें बुक हैं।
इस साल की शुरुआत में रेलवे ने इस मार्ग पर केवल एक विस्टाडोम बोगी लगाई थी, लेकिन अच्छी प्रतिक्रिया देखते हुए अब वह पूरी ट्रेन में विस्टाडोम बोगियों (शीशे की छत वाले डिब्बों) का इस्तेमाल कर रहा है. शिमला तक इस ट्रेन में सफर करते हुए यात्री शीशे की बनी बोगियों से बर्फ और बारिश वाले बाहर के मनोहर दृश्य का आनंद उठा सकेंगे।
ट्रेन में सवार होने के बाद कालका में एक परिवार ने मीडिया को बताया, 'पारदर्शी छतों के साथ प्रकृति का लुत्फ उठाकर काफी अच्छा लग रहा है. हम कुछ ही दिनों में लौटेंगे. आशा करते हैं कि हमें ट्रेन की यात्रा करते हुए बर्फबारी देखने का मौका मिलेगा।.
💐#🎂💐🎂💐!#@#@#!💐🎂💐🎂💐🎂


💐(A/3)बर्थडे पर शहीद हुआ आर्मी का जवान, नवव‍िवाह‍िता ने च‍िता पर दी व‍िदाई।💐
राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले 22 साल के सौरभ कटाराआर्मी की 28वीं राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे।और
उनकी ड्यूटीजम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में थीजहांमंगल
वारकी रातको बम ब्लास्ट में वह शहीद हो गए।. शहीद सौरभ कटारा की शादी इसी साल 8 दिसंबर को ही हुई थी. शादी के बाद वह 16 दिसंबर को वापस अपनी ड्यूटी के लिए कुपवाड़ा चले गए थे. बर्थडे पर नई-नवेली पत्नी अपने पत‍ि को व‍िश करना चाहती थी, उसी द‍िन शहीद होने की खबर आ गई.
शहीद सौरभ कटारा का बुधवार को जन्मदिन भी था. शहीद के परिजन और नवव‍िवाह‍िता पत्नी जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ही रहे थे क‍ि इतने में उनको खबर मिली क‍ि सौरभ बम ब्लास्ट में शहीद हो गए जिसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया था.
शहीद सौरभ कटारा कोT अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हजारों लोगों ने नम आखों से शहीद को अंतिम विदाई दी. साथ ही इस मौके पर शहीद की नवव‍िवाह‍िता पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. वह भी अपने शहीद पति को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान तक पहुंची. वहीं, शहीद के पिता नरेश कटारा व दो भाई और मां सहित दादा व दादी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
शहीद की पत्नी पूनम देवी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था क‍ि कुछ दिन ही पहले उनका पति उनसे जल्दी आने की बात कहकर गए थे।,फिर उनका शव हीवापस
आया।पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था।और कईबार वह बेहोश भी हो गई लेकिन हिम्मत रखकर वहश्मशान
तक अपने पति की अर्थी   के साथ पहुंची और उसको अंतिम विदाई।
💐🎂💐🎂 💐1$''#💐🎂#💐🎂💐🎂💐
   
  💐(A/4) मध्य प्रदेश में बिजली के दाम 17 पैसे प्रति यूनिट कम करने की तैयारी।💐


जबलपुर। मध्य प्रदेश में बिजली के दाम जनवरी से कुछ कम होने की उम्मीद है। तिमाही में तय होने वाला फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट म.प्र.पावर मैनेजमेंट कंपनी  घटाने जा रही है। घरेलू उपभोक्ता से अभी 30 पैसे प्रति यूनिट एफसीए वसूला जाता है, जो कंपनी अब 13 पैसे प्रति यूनिट करना चाह रही है। यानी 17 पैसे प्रति यूनिट की बचत होगी। ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी  की ओर से दिसंबर में एफसीए को लेकर प्रस्ताव बनाया गया है। थर्मल पावर प्लांट में बिजली बनाने के लिए कोयला और तेल पर होने वाले खर्च के आधार पर तीन माह का एफसीए तय होता है। कभी ये बढ़ता है तो कभी कम हो जाता है। अभी तक 30 पैसे प्रति यूनिट ये वसूला जा रहा था। इस बार कंपनी के आंकलन में 13 पैसे प्रति यूनिट एफसीए तय हुआ है।
           💐 जनवरी के बिल में मिलेगा लाभ💐
जनवरी के बिल में नया एफसीए लागू होगा। अभी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रस्ताव पर मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग की मंजूरी मिलनी बाकी है। अयोग की सहमति के बाद ही नई दरें प्रभावी होंगी।
                    💐 ऐसे समझें फायदा💐
300 यूनिट बिजली की खपत वाले उपभोक्ताओं को अभी करीब 90 रुपए एफसीए पर खर्च करना होता था। ये 30 पैसे प्रति यूनिट के दर से वसूला गया। अब यदि 13 पैसे प्रति यूनिट एफसीए लागू हुआ तो 300 यूनिट खपत पर 39 रुपए ही देय होगा। करीब 51 रुपए की बचत होगी।
💐💐🎂💐🎂💐#@@@#💐🎂💐🎂💐


 💐 (B) आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता     
               सलमान ख़ान का जीवन परिचय 💐
नाम;- सलमान खान
जन्म:; 27 दिसम्बर1965 jodhpur
, मध्यप्रदेश, भारत
राष्ट्रीयता;- भारतीय
व्यवसाय:-अभिनेता, निर्माता, गायक, 
-ऊंचाई1.65 मी॰ (5 फीट 5 इंच)
माता- सुशीला चरक (माता)
पितासलीम ख़ान (पिता)
 धर्म ; सलीम ख़ान परिवार
 सलमान खान जन्म : 27 दिसम्बर 1965 को जन्मे एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन 1988 में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता 1989 में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉली
-वुडकी कुछसफल फिल्मों में स्टारकलाकारकीभूमिका 
करते रहे,जैसे साजन (1991),हमआपके हैंकौन( 94)
 व हम साथ साथ हैं बीवी नं॰  (1999) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की।
1999में ख़ान ने 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (1999), तेरे नाम (2003), नो एन्ट्री (2005) और पार्टनर (2007) शामिल हैं। 2017 में टाइगर जिंदा है ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह ख़ान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई।बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड 
(2009), दबंग (2010), रेड्डी (2011) और बॉडीगार्ड
 (2011) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (2014 फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। मुख्य सूचना ;-सलमान ख़ान एकभारतीयअभिनेताके साथ एक गायकभी है.जिन्होंने
कई फिल्मों में  गाने  सुरीली आवाज में  भी गाए हैं।
                  💐 शुरूआती जीवन💐
ख़ान कथानककार सलीम ख़ान और उनकी पहली पत्नी प्रथम नाम सुशीला चरक उर्फ सलमा के ज्येष्ठ पुत्र है। उनके दादा अफगानिस्तान से आकर भारत में मध्य प्रदेश में बस गए थे। उनकी माँ मराठी हिंदू है। ख़ान ने एक दफ़ा खुद भी कहा है कि वे आधे हिंदू व आधेमुस्लिम है।उसकी सौतेली माँ हेलेन,एक पूर्व बॉली
-वुड नृत्यांगना अभिनेत्री है ,जिन्होंने उनके साथ कुछ फ़िल्मों में साथ काम किया था। उनके दो भाई अरबाज़ ख़ान और सुहेल ख़ान व बहनें अलवीरा और अर्पिता है।अलवीरा की शादी अभिनेता/निर्देशकअतुल अग्नि-
होत्री से हो चुकी है। ख़ान ने अपने भाईयों अरबाज़ व सुहेल कीही तरह बांद्रा स्थित सेंट स्टेनिस्लॉस हाईस्कूल
 के माध्यम से अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त की। इससे पहले उन्होंने ग्वालियर स्थित सिंधिया स्कूल में अपने छोटे भाई अरबाज़ से साथ कुछ वर्ष पढ़ाई की।
                            💐 विवाद💐
                     💐कानूनी परेशानियाँ💐
28 सितम्बर 2002, को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया। उनकी कार के मुम्बई मेंएक
बेकरी से टकरा जाने से सड़क की पगडण्डी पर सोरहा
एक व्यक्ति मारा गयाऔर अन्य तीन इस दुर्घटना में 
घायल हो गए। उनके खिलाफ जानबूझकर अपराध करने के लिए आरोप लगाए गए किंतु बाद में उन्हें छोड़ दिया गया और उन्हें दोषी नहीं पाया गया। तथापि, इस घटना के संबंध में वे कुछ कम गंभीर प्रवृति के प्रकरणों की श्रृंखलाओं में अभी भी लटके हुए हैं।
17 फरवरी, 2006 को खतरे में पड़ी एक वन्य जाति 
चिंकारा (हिरन )का शिकार करने के लिए एक वर्ष की जेल भी हुई थी।उच्च अदालत में अपील के दौरानसजा
पर रोक लगा दी गई थी। 06 मई 2015 कोउन्हें न्याया
-लय ने हिट एंड रन केस में दोषी मानते हुए 5 वर्ष की सजा सुनाई।
10 अप्रैल, 2006, को खतरे में पड़ी एक वन्य प्रजाति का शिकार करने के लिए पाँच वर्ष की जैल की सजा सुनाई गई थी। उन्हें रिमांड पर जोधपुर जेल लाया गया जहाँ वे13 अप्रैल तक रहे तथाइसके बाद उन्हेंजमानत 
पर रिहा कर दिया गया।
24 अगस्त 2007,कोजोधपुर सत्र न्यायालयने,चिंकारा 
शिकार के मामले में इन्हें वर्ष 2006 में सुनाई गई 5वर्ष
की कैद केनिर्णय केखिलाफ दायर याचिका को रद्द कर   दिया गया था। सुनवाई के समय सलमान ख़ान किसी स्थान परशूटिंग में व्यस्त थे और इनकी बहन नेअदालत
की कार्यवाहियों में अपनीहाजिरी लगाई।एक दिनबाद, 
राजस्थान की एक अदालत ने शिकार करने के  एक मामले में इन्हें जेल भेजने वाले एक निर्णय को सही मानते हुए जोधपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। 31 अगस्त (August 31), 2007, के दिन जोधपुर की सेंट्रल जेल से ख़ान को जमानत पर रिहा कर दिया गया जहाँ उन्होंने छः दिन बिताए थे।
               💐 सम्बन्धों की परेशानियाँ💐
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ इनकी हिचकौले खाती दोस्ती भारतीय मीडिया जगत की सुर्खियां बनी हुई थी और लगातार इनके बारे में अनाप-शनाप बातें लिखी जाती थीं। मार्च 2002 में इनके संबंधों के टूटने के बाद राय ने इन्हें परेशान करने के लिए अदालत में केस दर्ज करवा दिया। इन्होंने दावा किया कि ख़ान उनके रिश्‍तों को तोड़ने की शर्तों के साथ संबंध नहीं बना पाए हैं। और उन्हें परेशान कर रहे हैं। इसलिए इनके माता पिता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
वर्ष 2005 में मुंबई पुलिस द्वारा 2001 में रिकार्ड किए गए एक मोबाइल फोन की गैर कानूनी प्रति के बारे में समाचार प्रकाशित किए गए। यह एक ऐसा कॉल लग रहा था जिसमें इन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय को मुंबई कीअपराध हस्तियों द्वाराआयोजितसामाजिक 
गतिविधियों में अपनी उपस्थिति देने के लिए धमकी दी थी। इस फोन में संगठित अपराध जगत से संबंध तथा दूसरे अभिनेताओं के बारे में अनादरसूचक शब्दों केबारे में अफवाहें फैली हुई थी। तथापि, इस कथित टेप की जांच चंडीगढ़ की सरकारी फोरेन्सिक लैब में की गई जिसमें इसे झूठा पाया गया।
    💐   2016 रेप पर बयान और विवाद💐
2016 में जब सलमान ख़ान सुल्तान फ़िल्म की शूटिंग समाप्त हुई तब मीडिया ने पूछा कि कैसा रहा शूटिंग का समय तब सलमान ने विवादित जवाब देते हुए कहा था कि जैसे जिस महिला के रेप होता है और वो पीड़ित होती है वैसे अब मेरा हाल है।तभी से सलमान कि इस बात  पर विवाद हो गया है।इस कारण से राष्ट्रीय महिला आयोग ने माफ़ी माँगने को कहा है। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेतामजीद मेमन ने कहा है कि सलमान को 7जुलाई
 को पेश होने को बोला है और अगर ये कह देते है कि इन्हें किसी महिला को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। इस कारण सामजिक मीडिया ट्विटर  पर इस मामले में काफी चर्चा चली है।
                   💐 काला हिरण केस 💐
5 अप्रैल 2018 को जोधपुर की एक अदालत ने काला हिरण के शिकार मामले में दो दशक पुराने केस के बाद बाद अभिनेता सलमान ख़ान को दोषी करार दिया गया कोर्ट नेसलमानख़ान को पांच साल कैद कीसजासुनाई.
इसके साथ ही कोर्ट ने सलमान ख़ान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
7 अप्रैल 2018 को काले हिरण का शिकार करने के मामले मेंअभिनेता सलमान ख़ान को जोधपुर कीसेशंस 
कोर्ट ने 50 हजार रुपये का जुर्माने के साथ जमानत दे दी है।
            💐    पुरस्कार और नामांकन। 💐


                💐    राष्ट्रीय सम्मान 💐
2007 : राजीव गांधी पुरस्कार मनोरंजन के लिए अपने में उत्कृष्ट उपलब्धि है।
                 💐    फ़िल्मोग्राफ़ी💐
           💐 सलमान ख़ान फिल्मोंग्राफी 💐


  साल       शिर्षक                    भूमिका    अन्य  नोट 
1988    बीवी हो तो ऐसी।       विक्की भंडारी।
1989   मैंने प्यार किया       प्रेम चौधरीविजेता, पुरुष    
                                सर्वश्रेष्ठ पहली फ़िल्म पुरस्कार
मनोनीत , फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
1990    बाग़ी                  साजन सूद
1991   सनम बेवफा।       सलमान ख़ान
             पत्थर के फूल     इंस्पेक्टर सूरज
              कुर्बान              आकाशसिंह
              लव                  पृथ्वी
              साजन।          आकाश वर्मा
1992     सूर्यवंशी।      विक्की /सूर्यवंशी विक्रम सिंह
              एक लड़का एक लड़की।  राजा
              जागृति।               जुगनू
              निश्चय।             रोहन यादव 
                                     वासुदेव गुजराल
1993     चन्द्र मुखी।               राजा राय
              दिल तेरा आशिक।     विजय
1994     अंदाज़ अपनाअपना   प्रेम भोपाली
              हम आपके हैं कौन     प्रेम निवास
              चांद का टुकड़ा।       श्याम मल्होत्रा
              संगदिल सनम।           किशन
1995      करन अर्जुन।    कर्ण सिंह /अजय नामित ,
                                     फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ      
                                     अभिनेता का      
                                     पुरस्कार
               वीरगति                  अजय
1996      मझधार।               गोपाल
               खामोशी।              राज
               जीत।                राजनाथ'राजू' सहाय                                        
                                       मनोनीत ,
                                      फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ    
                                      सहायक अभिनेता का       
                                      पुरस्कार
            दुश्मन दुनिया का   विशेष उपस्थिति
1997.  जुड़वां.              राजा / प्रेम मल्होत्रा
            औज़ार.            इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश
             दस.         कैप्टन जीत शर्माअधूरी फिल्म
           दीवाना मस्ताना.   प्रेम कुमार विशेष उपस्थिति
1998  प्यार किया तो डरना क्या.   सूरज खन्ना
                                               नामित , फिल्मफेयर    
                                              सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का             
                                              पुरस्कार
1998 जब प्यार किसी से होता है।   सूरज.                   
             धन.                            राजगीर
             सर उठा के जियो.   विशेष उपस्थिति
             बंधन                           राजू
             कुछ कुछ होता है.     अमान मेहरा 
             विजेता,            फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक     
                                    अभिनेता का पुरस्कार
                                    विशेष उपस्थिति
      इनके अलावा सलमान खान 1998 से अभी तक सेकड़ो उत्कृष्ट फिल्में की है।


,🎂💐🎂💐🎂@💐🎂💐🎂💐@💐🎂💐


   (C)💐 आज के दिन 27 दिसंबर की ऐतिहासिक महत्त्वपूर्ण घटनाएँ,,,,💐


1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार 'जन गण मन' गाया गया।
1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 - तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।
1979सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।
1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।
2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
2008 - वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला। आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया।
💐🎂💐🎂💐#@#💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂


   (D)💐आज के दिन  27 दिसंबर को जन्म लिए 
                महत्वपूर्ण व्यक्तित्व💐


1797 - ग़ालिब - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि जन्म       
            आज ही के दिन हुआ।
1895 - उज्जवल सिंह - पंजाब के ‛प्रमुख सिक्ख 
            कार्यकर्ता थे का जन्म आज ही के दिन हुआ।
1927- नित्यानंद स्वामी, उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री
           का जन्म आज ही के दिन हुआ।
1936  स्व.शोभा रानी  प्रसिद्ध समाज सेविका का 
           जन्म आज की दिन हुआ।
1942- लांस नायक अल्बर्ट एक्का,परमवीर चक्र ,
          सम्मानित भारतीय सैनिक। का जन्म आज ही        
           के दिन हुआ।
1954  सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता,स्व.प्रकाश    
           नारायण  का जन्म भी आज के दिन हुआ
1965 - सलमान ख़ान, बॉलीवुड अभिनेता का जन्म         
            आज ही के दिन हुआ।
💐🎂💐🎂💐🎂@💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂


     (E)💐 आज ही के दिन 27 दिसंबर को  .
             महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधन💐


2007   पाकिस्तान की प्रसिद्द राजनीतिक महिला  ।बेनजीर भुट्टो का निधन आज ही के दिन हुआ था।
2010   भारत के प्रसिद्ध अभिनेता  रामप्रसाद बाबिक का निधन आज ही के दिन हुआ था।


💐🎂💐🎂💐@💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐
   ( F)   आज के दिन का नाम
  1     अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का स्थापना दिवस
  2     विश्व बैंक स्थापना दिवस
💐🎂💐#🎂💐🎂💐@#@💐🎂💐🎂💐


    आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
💐।जय हिंद जय भारत💐


  💐निवेदक;-💐


  💐 चित्रांश : विजय निगम💐


Comments