नई दिल्ली। स्पेशल सेल ने नकली नोटों की बड़ी खेप के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 54.89 लाख रुपये के 2000, 500, 100 और 50 के नकली नोट, 100-100 अमेरिकी डॉलर के 1675 नोट और दो पिस्तौल बरामद हुई हैं। आरोपियों के पास से एक प्रिंटर और एक बटर पेपर भी बरामद हआ हैआरोपियों में डीयू का पूर्व स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा का स्पे कहना है कि कुछ महीने पहले नकली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के बारे में जानकारी मिली।जांच में पता चला कि गिरोह में बाहरी लोग शामिल हैं, जो दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में नकली नोट छापने वाला कारखाना लगाने की फिराक में हैं। गिरोह के सदस्य 20 दिसंबर को लक्ष्मी नगर में नकली नोटों की खेप देने आएंगे।
सूचना पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिसमें आपूर्तिकर्ता और रिसीवर दोनों शामिल थेइनके पास से पुलिस ने तीन लाख के नकली नोट बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मी नगर निवासी तबरेज अहमद, न्यू सीलमपुर निवासी शोएब मलिक, बुलंदशहर निवासी रघुराज सिंह शामिल हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पलिस ने दो और आरोपियों न्यू मुस्तफाबाद निवासी दानिश मलिक व दरियागंज निवासी उनवान अंसारी उर्फ वान अंसारी को भी दबोच लिया। इनके ठिकाने से प्रिटर, बटर पेपर और 51.86 लाख के नकली नोट बरामद हुए है।
55 लाख के नकली नोट बरामद