पल्स पोलियो अभियान 19 जनवरी को


      उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.महावीर खंडेलवाल ने बताया कि उज्जैन में आगामी 19 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जायेगा। इसमें शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, पंचायत विभाग, राजस्व, नगर निगम, नगर पालिका, विद्युत, पुलिस, श्रम, स्वयंसेवी संगठन, रोटरी, स्काऊट, सामाजिक संस्थाएं और अन्य विभाग आवश्यक सहयोग करेंगे।


      उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को पोलियो रविवार मनाया जायेगा। इसमें शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ स्थापित कर दो बूंद जिन्दगी की पिलाई जायेगी। कार्य योजना के अनुसार आगामी 20 और 21 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के साथ-साथ हितग्राहियों की वर्तमान टीकाकरण स्थिति का आंकलन भी करेगी। इसके अलावा पूर्णत: असुरक्षित और आंशिक सुरक्षित बच्चों की सूची तैयार कर ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों में चिन्हित बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा, ताकि स्वास्थ्य सेवा गारंटी के अन्तर्गत सम्पूर्ण टीकाकरण का संकल्प पूरा किया जा सके।


पल्स पोलियो अभियान की कार्यशाला


      पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिये मंगलवार 31 दिसम्बर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल होंगे।


Comments