उज्जैन। 51 रुपए किलो थोक में प्याज उज्जैन मंडी में बिक गया। महाराष्ट्र का नया लाल मीठा प्याज भी इंदौर, उज्जैन में आ गया है। 2 दिन तक नया प्याज उज्जैन मंडी में बिका इसके थोक भाव 25 से 35 रुपए किलो रहे। प्याज की कमी नया प्याज आने तक बनी रहेगी। ज्यादा मांग और कम आवक से भाव उछाल वाले बन जाते हैं। इस साल फायदे की खेती प्याज की ही रही। चिमनगंज की आलू-प्याज मंडी मॉडल मंडी बने इसके लिए स्मार्ट वर्किंग की जा रही है। मंडी सुधार में साफ-सफाई पूरे 12 घंटे होती रहे तो ही मंडी पूर्ण रूप से साफ सुथरी हो पाएगी। प्याज झोन वाले हाईराइज शेड की चर्चा फिलहाल रुकी हुई है लेकिन इस पर जल्दी फैसला होगा कि प्याज यहां बेचे या तालाब के पास बने नए हाईराइज शेड में बेची जाए। स्वागत अभिनंदन छोड़ मंडी वर्क कड़ा करने की अपेक्षा बोर्ड अधिकारियों ने की है।
थोक में प्याज 51 रुपए किलो बिका, महाराष्ट्र का लाल प्याज रुकने लगा