केन्द्रीय सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के लिये श्रेष्ठ कार्य करने हेतु उज्जैन जिले को प्रथम पुरस्कार

     उज्जैन। केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिये उल्लेखनीय कार्य करने हेतु उज्जैन जिले को 'अवार्ड फॉर द बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इन प्रोवाइडिंग रिहेबिलिटेशन सर्विसेस' कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। उक्त पुरस्कार जिले की ओर से कलेक्टर श्री शशांक मिश्र आगामी 3 दिसम्बर को विज्ञान भवन में ग्रहण करेंगे। इसी के साथ दिवयांगजनों के लिये उल्लेखनीय कार्य करने के लिये उज्जैन जिले की बड़नगर नगर पालिका को श्रेष्ठ स्थानीय संस्था तथा नागदा की स्नेह संस्था को श्रेष्ठ निजी संस्था के रूप में पुरस्कृत किया जायेगा। यह जानकारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्री सीएल पंथारी ने दी।


Comments