अन्तर्महाविद्यालयीन कालिदास काव्यपाठ और हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित


     उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय कालिदास समिति के सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह के दौरान आयोजित अन्तर्महाविद्यीन कालिदास काव्यपाठ एवं हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इसमें पं.श्री संकर्षण व्यास आवर्तक रजत फलक शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इन्दौर ने अर्जित किया।
 स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार कु.स्नेहा शर्मा शिक्षा शास्त्र विभाग महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन, द्वितीय पुरस्कार श्री नीलेश त्रिपाठी शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इन्दौर और तृतीय पुरस्कार श्री अश्विन शर्मा योग विभाग महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन ने प्राप्त किया।
     प्रतियोगिता में प्रोत्साहन पुरस्कार कु.प्रिया जोशी महर्षि पाणिनी संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन एवं कु.वंशिका मोदी वाणिज्य अध्ययनशाला विक्रम विश्वविद्यालय ने अर्जित किये।
     परिणाम समारोह का संचालन डॉ.महेन्द्र पण्ड्या ने किया। इसी प्रकार कालिदास हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें विमलचन्द सेठी आवर्तक रजत फलक समाज विज्ञान अध्ययनशाला देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर ने अर्जित किया। इसमें प्रथम पुरस्कार कु.आरती कुलकर्णी समाज विज्ञान अध्ययनशाला डीएवी इन्दौर, द्वितीय पुरस्कार कु.कृतिका जोशी और तृतीय पुरस्कार श्री मानस शर्मा शासकीय संस्कृत महाविद्यालय इन्दौर ने प्राप्त किया। प्रोत्साहन पुरस्कार श्री भास्कर तिवारी शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय जबलपुर और श्री अक्षत जोशी समाज विज्ञान अध्ययनशाला डीएवी इन्दौर ने प्राप्त किया।


Comments