आज की बात आपके साथ - विजय निगम

     प्रिय साथियो,
💐राम-राम 💐
💐नमस्ते।💐


आज की बात आपके साथ मे आप सभी साथीयों का दिनांक 23  फरवरी  2020 रविवार की प्रातः की बेला में हार्दिक वंदन है अभिनन्दन है।
  💐@💐🎂💐@🎂💐🎂#💐🎂💐🎂@


आज की बात आपके साथ  अंक मे है 


A कुछ रोचक समाचार 
B आजकेदिनजन्मी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री भाग्य श्री
 का जीवन परिचय  लेख. ।
C आज के दिन   की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
D आज के दिन जन्म लिए महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व
E आज के निधन हुवे महत्वपूर्ण व्यक्तित्व।
F आज का दिवस का नाम ।
🎂💐@💐🎂💐@🎂💐🎂#💐🎂💐🎂@        
           (A) कुछ रोचक समाचार(संक्षेप)
💐(A/1)बिना कागज जमा किए अब मिनटों में पाएं PAN, वो भी बिल्कुल मुफ्त💐
💐(A/2) मंदिर निर्माण के लिए शिफ्ट होंगे राम लला जी,मोदी जी को राम मंदिर शिलान्यास के लिए भेजा आमंत्रण।💐
💐(A/3)जब महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म के सर्वश्रेष्ठ में नहीं थे💐
💐(A/4)परिजनों से मुलाकात के बाद सिर्फ इनसे मिलेंगे दोषी, तिहाड़ ने कहा-आखिरी बार मिलना है तो मिल लो💐।
💐 💐🎂💐@🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐@💐
            (A) कुछ रोचक समाचार (विस्तृत)
💐(A/1)बिना कागज जमा किए अब मिनटों में पाएं PAN, वो भी बिल्कुल मुफ्त। 
ई-पैन या इन्सटेंट पैन के लिए आवेदन करने वाले के पास वैध आधार होना चाहिए और आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
   💐 आयकर विभाग ने शुरू की ई-पैन सुविधा💐
                   💐 खास बातें💐
आयकर विभाग ने पैन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उठाया कदम
सिर्फ आधार और पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत
ई-पैन बिल्कुल मुफ्त होगा
नई दिल्ली: अब पैन कार्ड के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आयकर विभाग ने तुरंत पैन प्राप्त करने के लिए ई-पैन सुविधा शुरू की है. इस सुविधा के तहत आवेदनकर्ताओं को पीडीएफ फॉर्मेट में पैन जारी किया जाएगा, जो कि बिल्कुल मुफ्त होगा. आयकर विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, ई-पैन या इन्सटेंट पैन के लिए आवेदन करने वाले के पास वैध आधार होना चाहिए और आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।. 
पैन के लिए आवेदन करने के लिए, आपको आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट। (www.incometaxindiaefiling.gov.in) पर जाना होगा और 'इन्सटेंट पैन थ्रू आधार' पर क्लिक करना होगा. इसके बाद 'न्यू पैन' पर क्लिक करके अपने आधार कार्ड में लिखी संख्या को भरना होगा. तत्पश्चात्, आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको टेक्सट बॉक्स में डालकर सबमिट विकल्प दबाना है. इसके बाद एक पावती जेनरेट होगी, जिस पर एक संख्या लिखी होगी।.
पैन को डाउनलोड करने के लिए आपको 'चेक स्टेटस ऑफ पैन' के विकल्प पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आधार नंबर डालकर सबमिट करने होगा, जिसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा. इसे सबमिट करने के बाद आप चेक कर सकते हैं कि पैन आवंटित हुआ है या नहीं. पैन आवंटित होने की स्थिति में डाउनलोड पर क्लिक करके आप ई-पैन का पीडीएफ प्राप्त कर सकते हैं।
आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार, ई-पैन के लिए आपको किसी भी तरह के दस्तावेज को अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी. इससे आपको 10 मिनट में पैन मिल सकता है और यही नहीं इसकी मान्यता फिजिकल पैन कार्ड के बराबर ही होगी।
💐@🎂💐🎂@💐🎂💐🎂#💐🎂💐🎂


 💐(A/2) मंदिर निर्माण के लिए शिफ्ट होंगे राम लला जी,मोदी जी को राम मंदिर शिलान्यास के लिए भेजा आमंत्रण।💐
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा ट्रस्ट का गठन किया गया है। शनिवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने राम जन्मभूमि पर विराजित रामलला को शिफ्ट किए जाने को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कलेक्टर अनुज झा, राजा बिमलेंद्र मोहन मिश्र और डॉ. अनिल मिश्र मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद सदस्यों की बंद कमरें में वार्ता हुई। बताया जा रहा है कि नजदीक ही स्थित मानस भवन में रामलला को शिफ्ट किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कोर्ट द्वारा ट्रस्ट का गठन किया गया था। राम मंदिर निर्माण से जुड़े सभी निर्णयों का अधिकार इस ट्रस्ट के पास ही रहेगा।
गौरतलब हैकिमंदिरनिर्माण के लिएहोनेवालेशिलान्यास
के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा न्यौता भेजा जा चुका है।
    💐6 महीने के अंदर शुरू होगा निर्माण कार्य💐
श्रीरामजन्मभूमितीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य
गोपाल दास ने शुक्रवारको कहाथा कि राममंदिरनिर्माण 
के लिए भूमिपूजन और शिलापूजन पहले ही हो चुका है,अब बस शिलाओंको उनके स्थान पर रखने का काम शुरू किया जाना है।यह कार्य 6 महीने से पहले ही शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंनकहा किराम मंदिर निर्माण के लिएचंदेकीजरूरत
नहीं है, क्योंकि यह धरती राम की है, यहां पर धन राम का है,मंदिर का निर्माण राम के भक्तों की निष्ठाऔर प्रेम भक्ति से होगा।
       💐मॉडल में हो सकता है थोड़ा बदलाव💐
ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कहचुके हैं किमंदिर
का जो मॉडल था उसी रूप में निर्माण किया जाएगा, हालांकि कहींजरूरत होगी तो थोड़ाबहुत बदलावकिया
जा सकता है। मंदिर के ट्रस्ट को लेकर कोई विवाद नहीं है। जो इसे लेकर विवाद कर रहे हैं वह बेकार का है।
💐💐@🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐
💐(A/3)जब महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म के सर्वश्रेष्ठ में नहीं थे।
महेंद्र सिंहधोनी एक शानदार क्रिकेटर ,सर्वश्रेष्ठ भारतीय 
कप्तानों में से एक रहे हैं।वह विश्व मे सबसे उल्लेखनीय लोगों में से एक हैऔर यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि वह एकव्यक्ति के रूप में भी काफी आश्चर्यजनक है।हालाँकि, उसके बुरे दिन आ गए।कोई भीव्यक्ति हरदिन
एक ही प्रदर्शन नहीं दे सकता है। और ऐसा ही एमएस धोनी के साथ भी हुआ है।
जबकि धोनी को व्यापक रूप से भारत के लिए खेलने के लिएसबसे अच्छा विकेटकीपर बल्लेबाज मानाजाता है,हाल के दिनों में उनका फॉर्म कमसेकम कहने केलिए
लाजिमी है। 18 मैचों में 252 रन के साथ,एमएस धोनी ने 2018 में एकदिवसीय मैचों में 25.20 का औसत किया - बल्लेबाजी औसत के मामले में उनका सबसे खराब वर्ष। यह केवल दूसरी बार है जब उनका औसत 40.00 से नीचे आया है, अन्य एक 2016 था। धोनी, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ने भी इस साल तेज गति से रन बनाने के लिए संघर्ष किया है। 12 पारियों में, उन्होंने 2018 में खेला, पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने कैरियर में 68.10 कीस्ट्राइक
रेट के साथ रन बनाए। यह इस तथ्य पर विचार करने के लिएधोनी के लिए काफी चौंकाने वालाआंकड़े हैं कि
उनके वनडेकरियर में उनकीस्ट्राइक रेटकभी भी78.00
से नीचे नहीं आई है।2019 में भी उनके आंकड़ों मेंबढ़ो
तरी नहीं हुई।लेकिन यह सब कहने के बाद,वह  विकेट
कीपर के रूप में अभूतपूर्व रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का
भारतीय क्रिकेट टीम में योगदान शानदार रहा है लेकिन सभी दिन एक जैसे नहीं होते हैं।
💐@🎂💐🎂💐🎂💐@🎂💐🎂💐🎂💐
💐
(A/4)परिजनों से मुलाकात के बाद सिर्फ इनसे मिलेंगे दोषी, तिहाड़ ने कहा-आखिरी बार मिलना है तो मिल लो।
निर्भया के दोषियों के डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन एक बार फिर फांसी से पहले होने वाली सारी प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटा है। जेल प्रशासन ने यूपी के जेल विभाग को जल्लाद को तिहाड़ बुलाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि फांसी की तारीख तीन मार्च से दो दिन पहले उसे तिहाड़ भेजा जाए।
जेल अधिकारियों ने दोषियों के परिजनों को भी पत्र लिखकर अंतिम मुलाकात की तारीख बताने को कहा है। जेल अधिकारियों का कहना है कि फांसी को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं। दोषियों के परिजनों को पत्र भेजकर अंतिम मुलाकात की तारीख सुनिश्चित करने को कहा गया है। सभी दोषियों से परिजनों की मुलाकात एक ही दिन होगी या फिर अलग-अलग, इस पर अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। 
उनका कहना है कि परिजन जिस दिन मिलना चाहेंगे, उसी दिन उनकी मुलाकात कराई जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अंतिम मुलाकात से पहले सभी आरोपी सप्ताह में दो बार अपने परिजनों से मिल सकेंगे। अंतिम मुलाकात के बाद दोषियों से सिर्फ जेल अधिकारी या फिर चिकित्सक ही मिल पाएंगे। 
विनय के वकील को आराम की जरूरत : निर्भया की मां 
निर्भया की मां ने कहा है कि विनय को नहीं, बल्कि उसकी पैरवी करने वाले वकील एपी सिंह को आराम की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वकील कोर्ट को गुमराह कर रहे हैं। विनय की मानसिक स्थिति पूरी तरह दुरुस्त है। 
निर्भया के माता-पिता व जेल प्रशासन की ओर से दायर याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में वकील एपी सिंह ने कहा था कि विनय भूख हड़ताल पर है और उसकी मानसिक दशा सही नहीं है। एपी सिंह ने कोर्ट से आग्रह किया था कि जेल प्रशासन को निर्देश देकर विनय के स्वास्थ्य की पूरी रिपोर्ट मंगाई जाए।
💐🎂💐🎂@💐🎂💐#@🎂💐🎂💐@💐💐💐💐₹
   💐( B)आज के दिन जन्मे सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री भाग्यश्री का जीवन परिचय लेख💐
                       💐  भाग्यश्री💐
नाम :भाग्यश्री(श्रीमंत राजकुमारीभाग्यश्रीराजेपटवर्धन)
जन्म:-23 फ़रवरी 1969 (आयु 50)
जन्मस्थान;-मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत
व्यवसाय: अभिनेत्री
जीवनसाथी;-हिमालय दासानी
बच्चे;-अवन्तिका दासानी
           अभिमन्यु दासानी
             💐 व्यक्तिगत जीवन💐
भाग्यश्री पटवर्धन फ़िल्म और टेलीविज़न की एक कलाकार हैं। 23 फ़रवरी 1969 को इनका जन्म हुआ। मिरज के शाही पटवर्धन परिवार में इनका जन्म हुआ। इनका पूरा नाम है-श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन। सांगली के राजा श्रीमंत विजयसिंह राव माधव राव पटवर्धन इनके पिता हैं।
                  💐  फिल्मी सफर💐
दूरदर्शन के कार्यक्रम, अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टैली-सीरियल 'कच्ची धूप' में इनको पहली बार दर्शकों ने देखा। मैंने प्यार किया' इनकी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म की अपार सफलता के बावजूद इन्होंने फिल्मी लाइन को कैरिअर बनाने के बजाए घरेलू ज़िन्दगी गुजारने का निर्णय लिया। शादी के बाद वे अपने पति के साथ 2-3 फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी ये शर्त कि उनकी फिल्मों में उनके पति को हीरो बनाया जाए, बॉलीवुड के निर्देशकों के गले नहीं उतरी, अंततः वे बॉलीवुड से गायब हो गयीं। उसके बाद वे 2001 में फ़िल्म "हेलो गर्ल्स " में दिखाई दीं।


प्रमुख फिल्मे
वर्ष।      फ़िल्म।                  चरित्र।            टिप्पणी
1989   मैंने प्यार किया।    सुमन


पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गई थी भाग्यश्री, अब       
               💐ऐसे बिताती है समय💐
पहली ही फिल्म से भाग्यश्री इतनी डिमांड में थी की जहां उनको फिल्म के लिए 1 लाख रुपये फीस दी गई थी तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को मात्र 30 हजार रुपये
फिल्मी दुनिया की वो अदाकारा जिसने अपने करियर की शुरुआतफिल्म 'मैंने प्यार किया'से सलमानखान के साथकी थी। पहली ही फिल्म से भाग्यश्री इतनी डिमांड में थी की जहां उनको फिल्म के लिए 1लाख रुपयेफीस
दी गई थी तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को मात्र 30 हजार रुपये। इतना ही नहीं कहा जाता है कि 90 के दशक में भाग्यश्री को हर निर्देशक अपनी फिल्म के लिए साइन करना चाहता था। इस फिल्म में एक बात बहुत ही खास रही वो ये कि इस फिल्म में हीरो-हिरोइन से लेकर डायरेक्टर तक सबनए थे।इसफिल्म केरिलीज
होने के साथ ही इस फिल्म से जुड़े सभी लोगरातों-रातों 
सुपरस्टारबन गए।लेकिनइस फिल्मकीजानरहींभाग्यश्री
गायब हो गईं। आज वोफिल्मी लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर हो चुकीं हैं।
भाग्यश्री ने पहले ही फिल्म के बाद शादी कर ली थी और उसके बाद से ही वो करियर के अपने जिस मुकाम पर थी वहां से कुछ नीचे खिसकती गई।'मैंने प्यारकिया' 
के लिए भाग्यश्री ने बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री काफिल्मफेयर 
भी जीता। वही शादी के बाद फ़िल्मों से उनकी दूरी ने एक तरह से उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म 'हेल्लो गर्ल्स' के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। फिलहाल वो खुलकर अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हैं और खूब ट्रेवल भी करती हैं।
भले ही आज फिल्मी लाइम लाइट से पूरी तरह दूरी बना चुकी हों। लेकिन अपनी फिटनेस को लेकर वो आज के दौर की बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस तक को पीछे छोड़ती हैं। 49 साल की हो चुकी भाग्यश्री आज भी बेहद ग्लैमरेस दिखती हैं। वो सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया की स्टार कही जाने वाली भाग्यश्री अक्सर अपनी कई तस्वीरें शेयर करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
बॉलीवुड से दूर रहने के बावजूद वो आज भी एक रॉयल ज़िंदगी जीती हैं और ऐसा हो भी क्यों नहीं, आख़िर भाग्यश्री एक राज घराना परिवार से जो आती हैं। उनकी पर्सनालिटी से उनकी उम्र का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। भाग्यश्री ने साल 1990 में कारोबारी हिमालय दासानी से शादी कर ली थी।भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवंतिका।
💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐
 💐 (C)आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 💐– 


ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ कर्नल स्मिथ ने सन 1768 में शांति समझौता किया।
अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने 1886 में अलम्यूनियम की खोज की।
यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर रूसी सेनाओं ने सन 1940 में कब्जा किया।
जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर सन 1945 में अमरीका ने अपना झंडा फहराया था।
जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कनाड़ा की सेनाओं ने 1945 में कब्जा जमाया।
सन 1952 में कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
अमेरिकी सेनाओं ने 1967 में वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।
1969 में आज ही के दिन अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ था।
1970 में आज के दिन को गयाना देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
कनाडा के डेविसन ने 2003 में विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।
सन 2006 में ईराक में हुए जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गयी।
भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को सन 2010 में कतर की नागरिकता प्रदान कर दी गई।
सन 2014 में रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
💐@💐🎂💐@🎂💐🎂#💐🎂💐🎂@💐💐
     💐(D)आज के दिन जन्मे  प्रमुख व्यक्ति – 


1969 में हिन्दी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री भाग्यश्री का जन्म।
1982 में भारतीय राजनेता कर्ण सिंह का जन्म।
1983 में भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता अज़ीज़ अंसारी का जन्म।
1954 में भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का जन्म।
💐@💐🎂💐@🎂💐🎂#💐🎂💐🎂@
 💐(E)आज के दिन निधन हुवे प्रमुख व्यक्तित्व💐–


छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग का सन 1468 में निधन।
ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का सन 1969 में निधन।
भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला का सन 1969 में निधन।
साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर का सन 1990 में निधन।
हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का सन 2004 में निधन
💐🎂💐🎂💐@🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐🎂💐
          (F) आज का दिवस का नाम ।
1.प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन केआध्यात्मिक
 गुरु बाबा हरदेव सिंह की जयंती
 2.हिन्दी फ़िल्म जगत की अभिनेत्री भाग्यश्री का जन्म।
 1.  भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री मधुबाला की पुण्यतिथि  दिवस।
2.साहित्य जगत् में उपन्यासकार अमृतलाल नागर
 की पुण्यतिथि दिवस।विजय आनन्द
3.निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनंद  की पुण्यतिथी दिवस।
💐💐🎂💐🎂💐🎂💐💐🎂💐🎂0💐💐


     आज की बात -आपके साथ" मे आज इतना ही।कल पुन:मुलाकात होगी तब तक के लिये इजाजत दिजीये।
      आज जन्म लिये  सभी  व्यक्तियोंको आज के दिन की बधाई। आज जिनका परिणय दिवस हो उनको भी हार्दिक बधाई।  बाबा महाकाल से निवेदन है की बाबा आप सभी को स्वस्थ्य,व्यस्त मस्त रखे।
💐।जय चित्रांश।💐
💐जय महाकाल,बोले सो निहाल💐
जय हिंद - जय भारत


Comments